बरेली: पुलिस और गौ तस्करों में मुठभेड़, तीन गिरफ्तार...तीन चकमा देकर फरार,एसपी सिटी ने दी,जानकारी
कैंट थाना पुलिस की गौतस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने घायल गौतस्कर समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौके का फायदा उठाकर तीन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।