शाजापुर: चाइना डोर से बचाव के लिए शाजापुर के शख्स ने निकाला अनोखा तरीका, बाइक के आगे लगाया लोहे का फ्रेम
चाइना डोर से लोगों के घायल होने की बढ़ती घटनाओं के बीच शाजापुर में एक शख्स ने चाइना डोर से बचने के लिए अपनी बाइक पर आगे की और एक लोहे का फ्रेम लगवाया है।मुस्लिम समाज के पूर्व सदर शोहराब बैग ने बताया कि इस समय पतंगबाजी का दौर जारी है और चाइना डोर से बचाव के लिए अपने बुलेट बाइक पर आगे लोहे का फ्रेम लगाया ताकी चाइना डोर से शरीर को बचाया जा सके।