पतरघट: पस्तपार पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो शराबी को किया गिरफ्तार, विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए भेजा जेल
पस्तपार पुलिस ने शराब के नशें में हो हंगामा कर रहें दो शराबी को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया थाना अध्यक्ष पस्तपार पंकज यादव ने बताया की थाना क्षेत्र के अंतर्गत लहौना बस्ती निवासी मो आफताब एवं मधेपुरा जिला अंतर्गत खाड़ी बस्ती निवासी सिंटू यादव को नशें की हालत में हो हंगामा करतें हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया