हरिहरगंज: वन मझौली गांव के किसान पुत्र आकाश कुमार ने बिहार मैट्रिक बोर्ड में आठवां स्थान प्राप्त किया, गांव में खुशी
हरिहरगंज से सटे देव प्रखंड के दुलारे पंचायत अंतर्गत वन मझौली गांव के किसान बृजमोहन यादव के पुत्र आकाश कुमार बिहार राज्यके मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में टॉप 10 में आठवां स्थान प्राप्त किया है। जिससे गांव में काफी खुशी की लहर है। बधाई देने वालों में शिक्षक शिव यादव, रामाशीष यादव, योगेश यादव,प्रिंस यादव, जावेद अख्तर, संतोष ,अभिषेक, दीपक सहित कई ग्रामीण शामिल थे।