गांधी स्टेडियम में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को शाम 4 बजे तक चली प्रतियोगिता के पांचवें दिन इटारसी के रहने वाले एवं भारतीय हॉकी टीम के उप कप्तान विवेक सागर ने अपने गृह नगर में मैच खेला। इस दौरान अमर ज्योति क्लब इटारसी का मुकाबला रामपुर, उत्तर प्रदेश की टीम से हुआ। इटारसी की टीम ने रामपुर को 7-0 के बड़े अंतर से हराया।