कैराना: कांधला थाने में 179 मुकदमों से संबंधित हथियारों को न्यायालय के आदेश पर नष्ट किया गया
Kairana, Shamli | Mar 31, 2026 कांधला थाने में वर्ष 1983 से 2010 तक के 179 मुकदमों से संबंधित 49 चाकू एवं छूरी व 130 तमंचे मालखाने में रखे हुए थे। इनके विनष्टीकरण के लिए न्यायालय से आदेश जारी हुए थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि उपरोक्त हथियारों को मालखाने से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में हथौड़ा, छेनी व ग्राइंडर मशीन आदि से नष्ट कराया गया है।