लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह करीब 11 :30 बजे जिला विकास समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले के गैर-तकनीकी एवं तकनीकी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश दिया।