दलदली गांव में सार्वजनिक हरिमंदिर छत ढलाई का कार्य रविवार शाम करीब 4:00 बजे सम्पन्न हुआ। पंचायत व आसपास के गांवों से छत ढलाई कार्य में श्रमदान करने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने श्रमदान दिया। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष समीर साव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भीमलाल भंडारी, संतलाल बाबा,शंकर चन्द्र दां,अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।