बेगूसराय: हर्रक में नगर विधायक ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
हर्रक में नगर विधायक कुंदन कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार की दोपहर 3:00 बजे बैठक की. इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. इस मौके पर संबोधित करते हुए नगर विधायक ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाताओं से मिले.