सुंदर नगर: सावन मास पर सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में संयुक्त व्यापार संगठन ने लगाया भंडारा, सैंकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद
सावन मास के पावन अवसर पर भोजपुर बाजार में संयुक्त व्यापार संगठन द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालुओं और राहगीरों ने राजमाह-कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। संगठन अध्यक्ष सुरेश कौशल ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया कि भंडारे का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुंदरनगर के व्यापारी समुदाय के सहयोग से आयोजन किया जाता है।