आरा: भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस भोजपुर जिला के सभी बूथो पर मनाया
Arrah, Bhojpur | Apr 6, 2024 शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस भोजपुर जिला के सभी बूथो पर मनाया गया। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे पार्टी की स्थापना दिवस को जिला भर मे उत्सव के रूप मे मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय मे पार्टी के झंडातोलन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ईं.धीरेन्द्र सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया।