महाराजगंज: पुरैना में तेज रफ्तार एक्सयूवी अनियंत्रित होकर पलटी, दो लोग गंभीर रूप से घायल
शनिवार सुबह 11:30 बजे घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी चौरा में पुरैना–शिकारपुर मार्ग पर बीती रात एक तेज रफ्तार एक्सयूवी अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन घुघली की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था, तभी अचानक नियंत्रण खो बैठा। पहले कार पुलिया से जोरदार टकराई और फिर प