कैसरगंज: थाना फखरपुर का अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित गंभीर अपराधों के खुलासे के दिए निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने थाना फखरपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने अस्त्र-शस्त्र तथा अन्य सरकारी सामानों की साफ सफाई का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2023 के अभिलेखों में कमियां पाई गईं जिन्हें एक सप्ताह मे पूरा करने पर निर्देश दिए गए हैं।