लातेहार: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के 6 आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) सह विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) संजय कुमार दुबे की अदालत ने नाबालिग के साथ गैंगरेप करने के छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाया है।सम्बन्धित अधिवक्ता ने रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे इससे संबधित जानकारी दी।