तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत दादपुर गांव के पास गुमटी संख्या 17 व 18 के बीच गुरुवार को सुबह करीब छः बजे रेलवे ट्रैक के किनारे एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। शव की पहचान दादपुर गांव निवासी स्वर्गीय अनूप चौधरी के करीब 72 वर्षीय पुत्र जगदीश चौधरी के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही।