संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर रविवार को चाईबासा शहर में श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मोचीसाईं से निकाली गई,जो चाईबासा शहर के सदर बाजार स्थित विभिन्न चौक चौराहा से होकर गुजरी। इसके बाद पुनः मोचीसाईं आकर समाप्त हुई। संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ शिरकत करेंगे।