सतना। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार शाम 4 बजे जारी आदेश में कहा कि वर्ष 2025 के लिए घोषित तीन स्थानीय अवकाशों में से एक 23 अक्टूबर (गुरुवार) को भाईदूज के अवसर पर रहेगा। जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में लागू रहेगा, हालांकि कोषालय एवं बैंक इस अवकाश से प्रभावित नहीं होंगे।