सिरदला: पुलिस ने बीजू बिगहा गांव से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
परना डाबर पुलिस ने सोमवार की रात करीब 9 बजे चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे चोरी के संबंध में वादी के द्वारा परना डाबर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराया गया था।मोटरसाइकिल को मोटरसाइकिल चोर के साथ में मेसकौर थाना की मदद से महज 6 घंटा के अंदर सोमवार की रात पकड़ा गया।