गाजीपुर शहर के नवाबगंज मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर के पास गुरुवार शाम करीब छह बजे एक मकान की चौथी मंजिल पर अचानक आग लग गई।बताया जा रहा है कि विश्वनाथ वर्मा के मकान में घर की वायरिंग में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस समय परिवार के सभी सदस्य नीचे मौजूद थे, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।