खगौल: दानापुर में गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा, जताया विरोध
दानापुर के गुकुला गैस एजेंसी पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिला। गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने एजेंसी के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी परेशानी जाहिर की। उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से उन्हें खाना बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा