कोतवाली नगरक्षेत्र के गोरा बाजार स्थित,एचपी गैस एजेंसी के बाहर,गुरुवार को उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिली है।यहां डीएसी नंबर की समस्या से गैस वितरण ठप हो गया है।जिसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।बताया जा रहा है।कि लोग घंटों लाइन में खड़े हैं। लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है।यह समस्या कई दिनों से चली आ रही,जिससे उपभोक्ता काफी परेशान दिखाई दे रही।