हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम हुई, वाहनों की रफ्तार धीमी, आमजन की दिनचर्या प्रभावित
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय सोमवार को घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कई स्थानों पर विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम दर्ज की गई। इसके चलते मुख्य सड़कों और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई, जिसके चलते शहर वासियों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई। घने कोहरे के कारण हनुमानगढ़ में यातायात पर खासा असर देखने को मिला।