रमकंडा: रमकंडा में 125 साल पुराना स्वप्न शिव मंदिर बना आस्था का केंद्र, माघ तरेश मेला शुरू, उमड़े श्रद्धालु
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड के रक्सी गांव में स्थित पौराणिक स्वप्न शिव मंदिर आस्था और चमत्कार का अनोखा केंद्र है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां शिवलिंग का अरघा कभी नहीं भरता। जल या दूध कितना भी चढ़ाया जाए, अरघा खाली ही रहता है।करीब 125 वर्ष पहले चैनपुर स्टेट के राजा राय भागवत दयाल सिंह ने इस मंदिर का निर्माण शुरू कराया था। मान्यता है कि स्वयंसिद्ध