रामगढ़ चौक: गुलनी गांव में धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस, सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ SSB जवान भी तैनात रहे
गुलनी में शुक्रवार 5 बजे रामनवमी जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और SSB के जवानों को तैनात किया गया।यह कदम पिछले साल रामनवमी के दौरान हुए तनाव को देखते हुए उठाया गया है,जब दो गुटों के बीच झड़प हुई थी।जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन इस बार संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया है।और जुलूस के दौरान हर गतिविधि पर नजर रख रही है।