कस्बा: पूर्णिया में बीती रात शादी समारोह से घर लौट रहे शख्स की चाकू गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। जिसकी सूचना पुलिस को आज मिली
Kasba, Purnia | Mar 7, 2024 पूर्णिया में बीती रात शादी समारोह से घर लौट रहे शख्स की चाकू गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के तमानगंज निवासी विनोद साह के बेटे गुड्डू साह (40) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह उन्हें फोन के जरिए कर सदर थाना की पुलिस ने घटना की जानकारी दी।घटना हुसैनाबाद बेगमडोरी के बीच रेलवे गुमटी के समीप हुई।