जोधपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने आसाराम की 5 दिन और बढ़ाई पैरोल अवधि
राजस्थान हाई कोर्ट ने नाबालिक शिष्या से यौन शोषण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहें कथावाचक आसाराम को बड़ी राहत देते हुए उसके पैरोल अवधि को 5 दिनों के लिए बढ़ा दी है।आसाराम अब 12 दिनों तक महाराष्ट्र में अपना इलाज करवा सकेंगे।आसाराम इस समय महाराष्ट्र में इलाज चल रहा है।