आरा: श्रीनगर गांव स्थित अजनाप मोड़ के समीप दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवा ट्रैक्टर मैकेनिक की मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 24, 2024 भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव स्थित अजनाप मोड़ के समीप दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार ट्रैक्टर मैकेनिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी दूसरे बाइक सवारी युवक का परिजन द्वारा इलाज आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।