आरा: पवार गांव के मांझी टोला में कट्टा लेकर नर्तकियों के साथ नाचने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Arrah, Bhojpur | Apr 23, 2024 पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव के मांझी टोला से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि दो युवक हाथ में कटा लिए नर्तकियों के साथ डांस कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इस मामले में पवना थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो मिल गया है। केस दर्ज कर हथियार लहराते वाली युवकों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।