मोहनिया: सकरी मोड़ के पास NH-2 पर ट्रक और कार की भिड़ंत, कार सवार दो लोग घायल, पुलिस मौके पर पहुंची
कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी मोड़ के पास एनएच दो पर कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई । जिसमें कार सवार दो लोगों को चोट आई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।