गुना में म्याना थाना के भैरो घाटी गांव में गिरवी रखी रकम वापस मांगने पर फरियादी चिरौंजीलाल खेरुआ ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। 13 मार्च को दर्ज मामले में पुलिस को बताया, शुक्रवार को गिरवी रखी रकम छुड़ाने की कहने पर गांव के रामकिशन और मुन्ना खेरुआ ने लाठी डंडों से मारपीट की। घायल बुजुर्ग का उपचार जारी है। पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।