लांजी: लांजी में कब्ज़े वाली भूमि पर निर्माण कार्य रोकने और सीमांकन में देरी की जांच हेतु कलेक्टर ने SDM को दिए निर्देश
Lanji, Balaghat | Jun 10, 2025 लांजी तहसील में बिरनपुर की डिलेश्वरी बसोने ने आवेदन में कलेक्टर से कहा कि उनकी कब्जे वाली भूमि पर वो मकान निर्माण करना चाहती है लेकिन अन्य व्यक्ति द्वारा मकान निर्माण कार्य रोकने के लिए मारने पीटने की धमकियां दी जा रही है। लांजी में बिसोनी के नंदकिशोर रामटेककर ने सीमांकन में देरी की बात कही जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।