बड़ौत: बड़ौत में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
बड़ौत में डिलीवरी के दौरान एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना देर रात कोताना रोड स्थित एक क्लीनिक पर हुई। महिला की पहचान जौहड़ी गांव निवासी प्रियंका (पत्नी भोला) के रूप में हुई है। नवजात बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है। परिजनों ने क्लीनिक के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि प्रियंका को देर रात क्लीनिक में भर्ती कराया