कैलारस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज 14 जनवरी को खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत खेलो का ट्रायल हुआ। जिसमे अंडर -19 के छात्र-छात्राओ सहित खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया। वही कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अंजन बृजेश बंसल ने किया। यह खेल प्रतियोगिताएं आज सुबह 11 से लेकर शाम 05 बजे तक आयोजित की गई है। चयनित अभ्यर्थी जिला स्तर पर भाग लेगे ।