कांके: रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी की हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Jan 21, 2024 रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रोफेशनल्स कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की कार स्टीकर एवं न्याय यात्रा की संदेशों की पोस्टर पर्चा जारी की गई।