बलिया: सोमवार दोपहर चकरा रेलवे हाल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से विकास सिंह 25 वर्ष ग्राम खरऊपुर थाना भीमपुरा निवासी की मौत हो गई। जो घटना के समय इंदरा-भटनी रेलमार्ग पर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था इस बीच तेज रफ्तार एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मऊ जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया।