बुलंदशहर में रविवार को लगभग 15 हजार घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभिन्न बिजलीघरों पर रखरखाव और पेड़ों की कटाई के कारण उपभोक्ताओं को चार घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग के अनुसार, सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 तक आपूर्ति बाधित रहेगी।