जिले के थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र में 26 जनवरी की दोपहर मिले नर कंकाल मामले में शुक्रवार को 6 बजे मृतिका की पहचान राजेश नंदिनी उर्फ सुरसा के रूप में की । मृतिका के पति रामकुमार उर्फ राजकुमार चंद्रवंशी ने विवाह के बाद संतान न होने पर दूसरी शादी करना चाहता था जिसका पत्नी के विरोध करने पर रामकुमार ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव जलाकर उसे दफना दिया।