नीम का थाना: नीमकाथाना से वैष्णो देवी धार्मिक यात्रा का शंकर लाल बेडा उप निदेशक कृषी विभाग ने झंडी दिखाकर रवाना किया
नीमकाथाना से वैष्णो देवी के लिए 5 दिवसीय भ्रमण दल को लेकर लक्ष्मी मार्ट एंड ट्रेवल्स की बस को उपनिदेशक कृषि शंकर लाल बेड़ा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पंडित रमेश शर्मा शास्त्री ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर विधि विधान से पूजा पाठ करवाया। अतिथियों का तिलकार्चन का कर बस को वैष्णो देवी के लिए रवाना किया।