पूर्णागिरि: दीपावली की छुट्टी लेकर घर जा रहे ITBP की 14वीं वाहिनी के जवान की जाजरदेवल (पिथौरागढ़) में मौत हो गई
जवान हरियाणा का रहने वाला है। वे पिछले दो वर्ष से पिथौरागढ़ में ड्यूटी में तैनात थे। जवान के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे ससम्मान उनके घर हरियाणा भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक संजय यादव (43) पुत्र रामस्वरूप निवासी रेवाड़ी हरियाणा आज 18 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी लेकर घर जा रहा था।