बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड क्षेत्र में सोमवार को मसौली चौराहे पर एक बंदर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बंदर के सीने और पैर में गहरी चोटें आई थीं, जिससे वह दर्द से तड़प रहा था और चलने-फिरने में असमर्थ था। राहगीरों की नजर जब घायल बंदर पर पड़ी तो उन्होंने स्थानीय समाजसेवियों को इसकी सूचना दी।