बेनीपुर: फतुलाहा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन घायल
घायल राम उद्गार यादव, ढ़कनी देवी एवं विभा देवी को इलाज के लिए बहेड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर रूप से घायल ढ़कनी व विभा को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि राम उद्गार का ईलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक राम उदगार यादव एवं संजय यादव के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई।