बेनीपुर: मोतीपुर से भारी मात्रा में विदेशी शराब व मैजिक पिकअप के साथ तस्कर गिरफ्तार
बहेड़ा थाना पुलिस ने मोतीपुर गांव से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया तथा मैजिक पिकअप भी बरामद किया है। बहेड़ा एसएचओ चंद्रकांत गौड़ी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान मोतीपुर निवासी गोविंद यादव को मैजिक पिकअप पर लदा 330.69 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में उत्पाद अधिनि