माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को सेठानी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती का आयोजन किया गया। करीब 7 बजे शुरू हुई इस भव्य आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने नर्मदा माता के दर्शन कर आस्था और भक्ति का अनुभव किया। घाट पर भक्तिमय वातावरण रहा और पूरे क्षेत्र में उत्सव की छटा देखने को मिली।