राजगीर: राजगीर के मां जरा देवी मंदिर परिसर में टमटम चालक संघ ने किया भव्य पूजनोत्सव का आयोजन
पर्यटन नगरी राजगीर के ऐतिहासिक मां जरा देवी मंदिर परिसर में टमटम चालक संघ द्वारा मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। प्राचीन काल से शाही सवारी और रथों के लिए प्रसिद्ध राजगृह में यह आयोजन पौराणिक परंपराओं और आधुनिक श्रद्धा का अद्भुत संगम बना।पूजनोत्सव की तैयारी बीते एक सप्ताह से चल रही थी, जिसका विधिवत शुभारंभ आज विधि-विधान से किया गया