राजगीर: लड़की भगाने के मामले में पुलिस ने रटना गांव से एक युवक को किया गिरफ्तार
छबीलापुर थाना क्षेत्र के रटना गांव से लड़की भगाने के मामले में धुरी राज मांझी के पुत्र रवि कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले की जानकारी छबीलापुर थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने सोमवार की दोपहर 1:30 बजे दी जानकारी। उन्होंने कहा कि लड़की के गार्जियन के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था आवेदन देने के बाद कार्रवाई करते हुए रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया