सांगोद: बैस्यार गांव के ग्रामीणों ने नगरपालिका संगोद में शामिल करने के विरोध में उपखंड अधिकारी को सौंपी आपत्ति
Sangod, Kota | Apr 16, 2025 जिले की सांगोद,नगर पालिका द्वारा किए गए सीमा विस्तार में बैस्यार गांव को नगर पालिका में शामिल करने का ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए बुधवार को दोपहर 1 बजे सांगोद पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष आपत्ति दर्ज करवाई। ग्रामीणों ने एसडीएम सपना कुमारी एवं अधिशासी अधिकारी मनोज मालव काे ज्ञापन सौंपकर बैस्यार गांव को मौजूदा पंचायत किशनपुरा में ही शामिल करने की मांग रखी।