सूरतगढ़: सीलवानी गांव के पास गोवंश से टकराई बाइक, हादसे में एक युवक की मौत, एक अन्य घायल, परिजनों ने करवाई मर्ग दर्ज
सूरतगढ़–अनूपगढ़ मार्ग पर सीलवानी बस स्टैंड के पास गौवंश से टकराने से बाइक सवार साढ़े 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हैप्पी को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर सोमवार दोपहर डेडबॉडी परिजनों को सौंपते हुए जांच शुरू कर दी है।