धरियावद तहसील सभागार उपखण्ड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया की अध्यक्षता एवं तहसीलदार संदीप कुमार जैन द्वारा शुक्रवार को राजस्व विभाग की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के भू-अभिलेख निरीक्षकों एवं पटवारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।