सहारनपुर: सहारनपुर में युवती को शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
सहारनपुर की महिला थाना पुलिस ने 3 साल से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया है। थाना कुतुब शेर क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता ने आरोपी पर दोस्ती का फायदा उठाकर शादी का वादा करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।