सहारनपुर डीआईजी की ओर से नशीले पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध ऑपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। इसी के तहत कैराना कोतवाली पुलिस के हाथ सफलता लगी है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया है कि एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जो जनपद हरदोई का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से अवैध गांजा बरामद हुआ है।